बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिनांकुर नाग का करंट लगने से मौत
बंगाल के नंबर 1 युगल बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिनांकुर नाग की करंट लगने से मौत हो गई। वे 26 वर्ष के थे। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को अपने रेलवे के कार्यालय कांकुरगाची शेड में काम करते समय हायवोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गए जिससे वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनका उपचार पूर्वोत्तर रेलवे के बीआर सिंह अस्पताल में हो रहा था जहां सोमवार की सुबह को उनका निधन हो गया। उनको खेल कोटे से रेलवे में नौकरी मिली थी और वह चार-पांच सालों से कांकुरगाची में कार्य कर रहे थे। वह वर्ष 2011 में भारत के अंडर-19 टीम में चयनित हुए थ। वह अपने माता पिता के इकलौते संतान थे।
