जापान के केन्तो मोमोता का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप-2019 में बादशाहत कायम

Tuesday, April 30, 2019
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा आयोजित वर्ष 2019 का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में जापान के केंटो मोमोता ने चीन शी युकी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर ख़िताब अपने नाम किया. 1 घंटे 10 मिनट चले इस मैच में प्रथम वरीयता केंटो मोमोता ने दूसरी वरीयता प्राप्त शी युकी को 12-21, 21-18, 21-08 से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया. वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज केंटो मोमोता ने पिछले एक वर्ष में 18 टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमे की 13 टूर्नामेंट में पुरुष एकल का फाइनल खेला और इनमे से 10 फाइनल में विजयी रहे. वर्त्तमान में वे 108800 रैंकिंग पॉइंट्स लेकर प्रथम स्थान पर काबिज हैं.

"एक नए जनरेशन के बैडमिंटन प्लेयर्स आगे आ रहे हैं और मुझे ख़ुशी है की मै भी इनमे से एक हूँ .चीनी तायपेई के तिएन मिन्ह को हराने पर किसी अनुभवी को फाइनल के रास्ते में हराने की संतुस्ती मिली. वुहान(चीन) में अपने ख़िताब को अपने पास बचाये रखने का मिशन पूर्ण हुआ." - केंटो मोमोता

रविवार को हुए अन्य फाइनल मुकाबले में जापान और चीन दबदबा रहा. जापान महिला एकल, पुरुष एकल के साथ पुरुष युगल के वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया. वहीँ चीन मिश्रित युगल एवं महिला युगल में विजेता बने. मिश्रित युगल में फाइनल पूरी तरह से चीनी खिलाडियों का फाइनल था जिसमे दूसरी वरीय प्राप्त वांग यिल्यु और हुआंग डोंगपिंग की जोड़ी ने हमवतन गैर वरीयता प्राप्त हे जीटिंग और दू यूए की जोड़ी को 1 घंटे चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-11, 13-21, 23-21 से पराजित किया.



महिला युगल के रोमांचक फाइनल में चीन के चेन किंगचेन और जिअ यिफान की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जापान की मायू मात्सुमोतो एवं वकाना नागाहारा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 1 घंटे 09 मिनट चले मुकाबले में 19-21, 21-14, 21-19 से पराजित किया. 



महिला एकल के फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पांचवी वरीयता प्राप्त चीन की ही बिंगजिआओ को सीधे सेटों में 21-19, 21-9 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया




पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में पांचवी वरीयता प्राप्त जापान के हिरोयुकी इंडो एवं युता वातान्बे की जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में प्रथम वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के मार्कस फेरनाल्डी गिदोन एवं केविन संजाया सुकामुलजो की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 21-3 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. इससे पहले इन्डोनेशियाई जोड़ी पिछले तीन मुकाबले आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप, मलेशियन ओपन और सिंगापुर ओपन को जीतने में असफल रही है.



जापान के केन्तो मोमोता का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप-2019 में बादशाहत कायम जापान के केन्तो मोमोता  का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप-2019 में बादशाहत कायम Reviewed by MK.ec051 on Tuesday, April 30, 2019 Rating: 5

India bagged two medals in Croatian lnternational Badminton Challenge

Monday, April 22, 2019
India's B M Rahul Bharadwaj bags his third international title in four tournaments this year with a 12-21, 22-20, 21-14 win over Germany's Max Weisskirchen in the men's singles final in Zagreb.

India's hopes of a double at the Croatian International are shattered as Tanvi Lad goes down in straight games against Laura Sarosi of Hungary 21-18, 21-13. She would, however, be happy with the effort in the last four days.

India bagged two medals in Croatian lnternational Badminton Challenge India bagged two medals in Croatian lnternational Badminton Challenge Reviewed by MK.ec051 on Monday, April 22, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.