म.प्र.की पूनम तत्ववादी को दोहरी सफलता पूजा,संगीता,नुपुरा,कविता और प्रिया भी छाई
MK.ec051
Friday, October 08, 2021
म.प्र.की पूनम तत्ववादी ने गोआ में हुई अखिल भारतीय मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में दोहरी सफलता प्राप्त की, म.प्र.की पूर्व खिलाड़ी नुपुरा गाडगिल(भिडे),पूजा मेहता(पारेख),संगीता राजगोपालन(मिश्रा),कविता दीक्षित(आसना)और प्रिया नलगुंडवार ने भी सफलता हासिल कर विश्व सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा(28नवम्बर से 4दिसम्बर)स्पेन के लिये भारतीय टीम में जगह बनाई, +35से +50आयु वर्ग के मुकाबले 22से 26सितम्बर तक गोआ में हुये जिसमें म.प्र.की महिला खिलाड़ी छाई रही.
भोपाल की पूनम तत्ववादी ने +50महिला एकल फाइनल में दिल्ली की प्रिया नलगुंडवार को 21-18,21-8 से हराया, सेमीफाइनल में चौथे क्रम की पूनम ने छत्तीसगढ़ की संगीता राजगोपालन को 16-21,21-19,21-17 से 46मिनट में और प्रिया ने महाराष्ट्र की वैशाली अगाशे को 13-21,21-15,21-5 से 35मिनट में पराजित किया, संगीता राजगोपालन तीसरे स्थान पर रही.
भोपाल की पूर्व खिलाड़ी प्रिया नलगुंडवार भारतीय वायुसेना (एयर फोर्स)में सबसे पहलेचुनी गई 8महिला पायलटों में से एक हैं, इस समय दिल्ली पी.एम.ओ.में कार्यरत है.
मास्टर्स में अनेक राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी पूनम तत्ववादी और संगीता राजगोपालन की जोडी ने +50महिला युगल फाइनल में भारतीय जीवन बीमा निगम की कविता दीक्षित और महाराष्ट्र की वैशाली अगाशे को हराया, पहले गेम में 7-7 के स्कोर पर कविता और वैशाली ने मैच छोड दिया, वैशाली अधिक थकान की वजह से नही खेल सकी,सेमीफाइनल में प्रथम क्रम की पूनम और संगीता ने तीसरे क्रम की गुजरात की जानवी अधिकारी और शर्मिला वर्मा को 21-3,21-16से 18मिनट में एवं कविता और वैशाली ने मंजिरी मोकताली (कर्नाटक)और सीमा सैनी(चंडीगढ़)को 21-10,21-13से 25मिनट में हराया
उ.प्र.के विभोर स्वरुप और छत्तीसगढ़ की संगीता राजगोपालन ने +50 मिश्रित युगल फाइनल में बिजोय बर्मन और मंजिरी मोकताली को 21-11,21-16से पराजित किया, विभोर और संगीता ने सेमीफाइनल में कर्नाटक के दीपक सुमन और शीला नायर के.को 21-16,15-21,21-11से 37मिनट में हराया, महाराष्ट्र के किरण मकोड़े और म.प्र.की पूनम तत्ववादी को पाँचवाँ स्थान मिला.
मिश्रित युगल +40 के फाइनल में आंध्र के जे.बी.एस.विद्याधर और महाराष्ट्र की नुपुरा गाडगिल ने गुजरात के समीर अब्बासी और पूजा मेहता को 21-19,11-21,21-14 से 50मिनट में हराया,इंदौर की पूर्व खिलाड़ी पूजा मेहता तीनों वर्गों के फाइनल खेलकर दो खिताब जीतकर दोहरी सफलता पाने में सफल रही.
महिला एकल 40+ फाइनल में गुजरात की पूजा मेहता ने कर्नाटक की जयश्री पी.एन.को 21-11,21-17 से हराया,महिला युगल +40के फाइनल में बलसाड की पूजा और भारतीय जीवन बीमा निगम की लीना धर्पे(पेडनेकर) ने कर्नाटक की जयश्री और रश्मि प्रदीप को 21-17,21-5से 23मिनट में पराजित किया.
इंदौर की पूर्व खिलाड़ी नुपुरा गाडगिल और कर्नाटक की पूजा पाटिल +35महिला युगल फाइनल में प्रथम क्रम की गोआ की एम.संध्या और कर्नाटक की संगीथा मारि से 19-21,21-18,13-21से 1घंटे 8मिनट में पराजित हुई.
*बसंत शिकारी और योगेन्द्र जायसवाल को युगल खिताब*
इससे पहले 19से 21सितम्बर तक हुये मुकाबलों में म.प्र.के बसंत शिकारीऔर उ.प्र.के योगेंद्र जायसवाल +70पुरुष युगल खिताब दूसरे क्रम के हरियाणा के सतीश गुप्ता और कर्नाटक के एम.डी.मुरली को 21-19,21-13 से30मिनट मे हराकर जीता,सेमीफाइनल में शिकारीऔर जायसवाल ने पहला क्रम प्राप्त कर्नाटक के जी.जयराज और गुजरात के दारयस सुर्ति को 21-11,21-18से 27मिनट में हराकर उलटफेर किया, +70पुरुष एकल में भोपाल के बसंत शिकारी,आंध्र के आर.जे.प्रतीक को 21-8,21-13 से हराकर पाँचवें स्थान पर रहे.
*उल्का और दिलनाज उपविजेता*
म.प्र.की उल्का सांगोरे और दिलनाज अंकलेसरिया महिला युगल+55 में उपविजेता रही, दोनों इंदौर की है,उल्का और दिलनाज , उत्तराखंड की गीता नेगी और तमिलनाडु की सुजाने वेन्गलेट से फाइनल में 14-21,12-21से 25मिनट में हारी, म.प्र.की उल्का सांगोरे +55महिला एकल और कर्नाटक के देवदास अर्कोट के साथ मिश्रित युगल में तीसरे स्थान पर रही.
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता(+40),मयंक बहल(+35),के.ए.अनीश(+45)रामलखन(+55)ने पुरुष एकल खिताब जीते, लीना धर्पे(+45)और पारुल रावत (+35)महिला एकल में विजेता रही.
*पहली अ.भा.बैडमिंटन स्पर्धा*
कोरोना काल (मार्च 2020)के बाद देश में होने वाली यह पहली अधिकृत अखिल भारतीय बैडमिंटन स्पर्धा है जो भारतीय बैडमिंटन संगठन(बी.ए.आई.)के कैलैंडर में हुई है, गोआ बैडमिंटन एसोसिएशन इस स्पर्धा के लिए बधाई का पात्र है
8दिवसीय इस स्पर्धा के मुख्य निर्णायक की भूमिका राजीव मेहता ने निभाई जो बिटोआ सचिव है
✒️✒️ *धर्मेश यशलहा*
सरताज अकादमी
" *स्मैश* "
म.प्र.की पूनम तत्ववादी को दोहरी सफलता पूजा,संगीता,नुपुरा,कविता और प्रिया भी छाई
Reviewed by MK.ec051
on
Friday, October 08, 2021
Rating:
Reviewed by MK.ec051
on
Friday, October 08, 2021
Rating: