भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन न्यूज़ीलैंड ओपन के मुख्य दौर में


भारत के युवा बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन ने बिना किसी सेट गवाए न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का क्वालीफाइंग दौर जीतकर मुख्य चक्र में प्रवेश किया॰ लक्ष्य ने  प्रथम राउंड के मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त हमवतन अजय जयराम को 21-18, 21-13 से पराजित किया॰ वहीँ दूसरे राउंड में मलेशिया के टेक ज़ही सू को आसान मुकाबले में 21-11, 21-12 से जीत हासिल की॰

भारत के अन्य सीनियर खिलाडी पी. कश्यप ने भी क्वालीफाइंग राउंड में भाग लिया परन्तु मुख्य दौर में जाने में असफल रहे॰ उन्होंने ने पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के पीटर यान को आसानी से 21-8, 21-9 से पराजित किया परन्तु दूसरे राउंड में वे चीन के सुन फेक्सीअंग से सीधे सेटों में 21-16, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा॰ मुख्य दौर में लक्ष्य का सामना चीनी तायपेई के विश्व रैंकिंग में 32वी रैंकिंग प्राप्त वांग ज़ू वेई से है॰ वर्त्तमान में लक्ष्य सेन की विश्व में 71 वी रैंक है॰  मुख्या दौर में पुरुष एकल में लक्ष्य के अलावा बी. साई प्रणीत, शुभंकर डे, और एच. एस. प्रनॉय भारत की चुनौती पेश करेंगे वहीँ महिला एकल में साइना नेहवाल एवं अनुरा प्रभुदेसाई से उम्मीद है॰  पुरुष युगल में मनु  अत्रि एवं बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी भारत का प्रतिनिधितव  कर रहे हैं॰ महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा एवं एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी भाग ले रही है॰
भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन न्यूज़ीलैंड ओपन के मुख्य दौर में भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन न्यूज़ीलैंड ओपन के मुख्य दौर में Reviewed by MK.ec051 on Wednesday, May 01, 2019 Rating: 5

No comments:

Please Do not Enter Spam links in Comment Box

Powered by Blogger.