एच. एस. प्रणॉय न्यूजीलैंड ओपन के क्वार्टर-फाइनल में

गुरुवार को हुए मुकाबले में भारत के गैर वरीयता प्राप्त खिलाडी एच. एस. प्रणॉय ने विश्व में 13वी रैंक के खिलाडी इंडोनेशिया के दूसरी वरीयता प्राप्त टॉमी सुगिआर्तो को न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल स्पर्धा में सीधे सेटों में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायीं. 37 मिनट चले इस मैच में प्रणॉय ने इंडोनेशियाई खिलाडी पर शुरू से दबाव बनाये रखा और मैच को 21-14, 21-12 से पराजित कर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की. प्रथम चरण में प्रणॉय ने सिंगापुर के लोह केएन येव को आसान मुकाबले में   21-14, 21-15 से पराजित किया था.

पुरुष एकल के अन्य मुकाबले में बी. साई प्रणीत को हार का सामना करना परा. दूसरे चरण के मुकाबले साई प्रणीत का मुकाबला विश्व के महानतम बैडमिंटन खिलाडियों में से एक 7वी वरीयता प्राप्त चीन के लीन डान से था जिसमे वे लीन डान के समक्ष चुनौती नहीं पेश कर सके और उन्हें 21-12, 21-12 से हारकर टूर्नामेंट से बहार होना परा. इससे पूर्व प्रथम चरण में साई प्रणीत ने हमवतन शुभंकर डे को संघर्षपूर्ण मुकाबले 21-17, 19-21, 21-15 से पराजित किया.

पुरुष युगल के स्पर्धा में भारत के मनु अत्री एवं बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे. उन्हें 7वी वरीयता प्राप्त मलेशिया के गोह वी. शेम एवं तान वी किओंग की जोड़ी से सीधे सेटों में 21-17, 21-19 के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया.

इससे पूर्व प्रथम चरण के मुकाबले में अश्विनी पोन्नप्पा एवं एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी और भारत के युवा बैडमिंटन सितारे एवं क्वालीफ़ायर लक्ष्य सेन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

वही महिला एकल में अनुरा प्रभुदेसाई को ओलिंपिक स्वर्ण विजेता चीन की ली सुएरूई के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट का सबसे बड़े उलटफेर का शिकार के रूप में महिला एकल वर्ग की प्रबल दावेदार और दूसरी वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल चीन की युवा खिलाडी और विश्व में 212वी रैंक प्राप्त वांग ज़्हियी से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.


एच. एस. प्रणॉय न्यूजीलैंड ओपन के क्वार्टर-फाइनल में एच. एस. प्रणॉय न्यूजीलैंड ओपन के क्वार्टर-फाइनल में  Reviewed by MK.ec051 on Friday, May 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Please Do not Enter Spam links in Comment Box

Powered by Blogger.