डी. ऐ. वी. सिवान की 6 छात्राएं एस. जी. एफ. आई. में चयनित

सिवान : स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में सिवानके 6 खिलाड़ी शामिल होंगे। ऑल इंडिया डीएवी की 16 सदस्यीय टीम में इन्हें शामिल किया गया है।इन्होंने मैरवा के रानी लक्ष्मीबाई स्पो‌र्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर में प्रशिक्षण लिया है। सभी डीएवी पब्लिक स्कूल कंधवारा सिवान की छात्रा हैं। चयनित खिलाड़ियों में खुशबू कुमारी,साबरा खातून, रूबी कुमारी, सोनाली कुमारी, पायल कुमारी एवं सिधु कुमारी शामिल हैं। रानी लक्ष्मीबाई स्पो‌र्ट्स एकेडमी के फुटबॉल कोच संजय पाठक ने बताया कि डीएवी राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी बिहार टीम में शामिल इन खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विजेता का खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
डी. ऐ. वी. सिवान की 6 छात्राएं एस. जी. एफ. आई. में चयनित डी. ऐ. वी. सिवान की 6 छात्राएं एस. जी. एफ. आई. में चयनित Reviewed by MK.ec051 on Wednesday, January 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Please Do not Enter Spam links in Comment Box

Powered by Blogger.