इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन(ITTF) ने मंगलवार को वर्ल्ड टीम क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट का ड्रा जारी कर दिया है.
![]() |
| भारतीय पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस टीम |
5वीं वरयता प्राप्त भारतीय पुरुष दाल अपने से काम वरयता प्राप्त लक्समबर्ग की टीम से भिड़ेगी. वहीं महिला टीम पहले राउंड में स्वीडन की टीम से लोहा लेंगी.
भारतीय पुरुष टीम साथियन गननसेकरण और अचंत शरथ कमल के नेतृत्व में भारतीय टीम को प्री-क्वार्टरफाइनल तक बिना पसीना बहाये पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. प्री-क्वार्टरफईनल में 2018 की कामनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का मुकाबला ईरान और स्लोवेनिया की विजेता से होगी. अगर भारतीय टीम इस पड़ाव को भी पर करके क्वार्टरफईनल में पहुंच जाती है तो वे टोक्यो ओलंपिक्स का टिकट पक्का कर लेंगे.
भारतीय महिला टीम को ओलिंपिक कोटा हासिल करने के लिए थोड़ी मुस्की ड्रा से गुजरना होगा. 17वीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम मोनिका बत्रा के नेतृत्व में 16वीं वरीयता प्राप्त स्वीडन टीम से प्रथम राउंड में भिड़ेंगी. अगले राउंड में उनका मुकाबला रोमान्या या इटली से होगा जिसमे जीत हासिल करने पर ओलिंपिक कोटा हासिल हो जायेगा.
पुर्तगाल रवाना होने से पूर्व भारतीय टीम ने जर्मनी में प्रैक्टिस के दौरान जम कर पसीना बहाया।
भारतीय दल
पुरुष:
साथियन गननसेकरण
अचंत शरथ कमल,
मानव विकास ठाकर,
हरमीत देसाई.
महिला:
मनिका बत्रा,
सुतीर्थ मुख़र्जी,
आयनिका मुख़र्जी,
मधुरिका पाटकर,
अर्चना गिरीश कामथ.
टोक्यो ओलंपिक्स में अपने टिकट पक्का करने के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम पुर्तगाल रवाना
Reviewed by MK.ec051
on
Wednesday, January 22, 2020
Rating:



No comments:
Please Do not Enter Spam links in Comment Box