मध्य प्रदेश बैडमिंटन अकादमी के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया.
![]() |
| विजेता एवं उपविजेता पुरुस्कार के साथ |
![]() |
| बैडमिंटन कोच एवं एनालिस्ट |
बालक अंडर-19 एकल में सिद्धार्थ सिंह ने ऋषभ तोमर को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया. सीनियर ओपन पुरुष एकल वर्ग में योगेश गौड़ ने तरुण प्रकाश को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. महिला एकल में ओंशी रावत ने सेजल गुप्ता को फाइनल में पराजित किया.
![]() |
| मास्टर युगल - पुरुष स्पर्धा फाइनल मैच से पहले दोनों फाइनलिस्ट अतिथिगण के साथ |
रविवार को हुए आखरी फाइनल मैच पुरुष वर्ग के मास्टर युगल स्पर्धा का हुआ जिसमे दिनेश सिंह एवं रोहित अग्रवाल की जोड़ी ने हिमांशु चौधरी एवं अरुण शर्मा की जोड़ी को परास्त किया. समापन समारोह में मुख्या अतिथि हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नगद राशि से पुरुस्कृत किया. समारोह में संजीव धामी, अंतरास्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी दिनेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजनकर्ता सचिव श्री राजीव धामी ने सभी का आभार व्यक्त किया.
प्रथम ग्वालियर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश बैडमिंटन अकादमी के खिलाडियों का दबदबा
Reviewed by MK.ec051
on
Tuesday, January 14, 2020
Rating:
Reviewed by MK.ec051
on
Tuesday, January 14, 2020
Rating:




No comments:
Please Do not Enter Spam links in Comment Box