खेलो इंडिया यूथ गेम्स : अमित, हिमांशु और विश्वजीत ने म.प्र. को दिलाई स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत म. प्र. के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को तीन स्वर्ण और एक कांस्य सहित चार पदक दिलाए। बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन में मध्य प्रदेश को एक-एक स्वर्ण तथा वेटलिफ्टिंग में एक कांस्य पदक मिला। वहीं कृष्णा गड़क ने अंडर-17 की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में म प्र को  दिलाया रजत पदक। कृष्णा ने 8.47:23 मि./से. का समय लेकर रजत पदक अर्जित किया।
इन्हें मिलाकर म.प्र. अब तक 15 स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 44 पदक जीतकर पदक तालिका में दसवें स्थान पर है। 
राज्य सरकार की ओर से इस स्पर्धा में प्रदेश के गोल्ड पदक विजेता खिलाड़ी को 1 लाख रुपये की, सिल्वर पदक विजेता को 75 हज़ार रुपये की  और कांस्य पदक विजेता को 50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण, एस. थाउसेन ने म.प्र. के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है
खेलो इंडिया यूथ गेम्स : अमित, हिमांशु और विश्वजीत ने म.प्र. को दिलाई स्वर्ण पदक खेलो इंडिया यूथ गेम्स : अमित, हिमांशु और विश्वजीत ने म.प्र. को दिलाई स्वर्ण पदक Reviewed by MK.ec051 on Wednesday, January 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Please Do not Enter Spam links in Comment Box

Powered by Blogger.